भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग, बिजली कुव्यवस्था पर लोग नाराज

पाकुड़ के नगर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीओ साइमन मरांडी ने की। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा हुई। बिजली आपूर्ति सुधारने, पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर भेजने और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। अफवाहों से बचने, कुर्बानी के बाद सफाई करने और गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया गया। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

नगर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना परिसर में शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ साइमन मरांडी ने की. इस दौरान लोगों के साथ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित लोगों ने बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए पर्व के दौरान पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. इसके अलावा पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में टैंकर भेजने तथा पर्व के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की अपील की गई. एसडीओ साइमन मरांडी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए बकरीद मनाने की अपील की. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने तथा कुर्बानी के बाद अपशिष्टों का सही तरीके से निस्तारण करने को कहा. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि की सूचना गुप्त रूप से पुलिस को दें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे दूसरे लोगों की भावना आहत हो. उन्होंने सभी से मिलजुल कर शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. मौके पर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >