डीसी ने जन समाधान दिवस पर सुनी लोगों की समस्याएं

पाकुड़. डीसी मेघा भारद्वाज ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया.

संवाददाता, पाकुड़. डीसी मेघा भारद्वाज ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जन समाधान दिवस का आयोजन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनी. इस दौरान जमीन विवाद समेत जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों में नियमानुसार जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उपायुक्त ने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >