प्रशिक्षुओं से डीसी ने किया संवाद, ट्रेडों में प्रगति की ली जानकारी

पाकुड़ के डीसी मनीष कुमार ने हिरणपुर स्थित कौशल विकास केंद्र, मोहनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी प्रगति जाननी और प्रशिक्षण केंद्र की स्वच्छता, अनुशासन व शैक्षणिक व्यवस्था का मूल्यांकन किया। प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और प्लेसमेंट गतिविधियों की जानकारी ली। डीसी ने कंप्यूटर और अंग्रेजी प्रशिक्षण पर जोर देते हुए बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित करने को मुख्य लक्ष्य बताया, जो मुख्यमंत्री सारथी योजना का उद्देश्य है। उन्होंने शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद, केंद्र में उपस्थित विद्यार्थियों और जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किए गए।

संवाददाता, पाकुड़. डीसी मनीष कुमार ने हिरणपुर स्थित कौशल विकास केन्द्र, मोहनपुर का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की और विभिन्न ट्रेड की प्रगति के संबंध में जानकारी ली. डीसी ने प्रशिक्षण केन्द्र की स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक व्यवस्था का विस्तृत मूल्यांकन किया. प्रशिक्षकों और कर्मियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थित विद्यार्थियों की प्रगति तथा प्लेसमेंट गतिविधियों से संबंधित विवरण प्राप्त किया गया. इसके अतिरिक्त, डीसी ने कंप्यूटर एवं अंग्रेजी के प्रशिक्षण देने के निर्देश दियक. प्लेसमेंट गतिविधियों पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री सारथी योजना का मुख्य उद्देश्य है. इस दिशा में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया. निरीक्षण के उपरांत केंद्र में उपस्थित विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >