डीसी ने डिजिटल हेल्थ सेवाओं को सशक्त बनाने के दिये निर्देश

पाकुड़ में स्टेट आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) टीम ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज से मुलाकात कर जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, डेटा डिजिटाइजेशन, हेल्थ आईडी इंटीग्रेशन सहित मिशन की वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी गई। उपायुक्त ने सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने व पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर देते हुए टीम को दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी समन्वय और रिकॉर्ड प्रबंधन बेहतर करने पर भी विचार हुआ।

संवाददाता, पाकुड़ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को स्टेट आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) टीम ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत संचालित गतिविधियों एवं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में स्टेट एबीडीएम टीम ने जिले में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, स्वास्थ्य संबंधी डेटा डिजिटाइजेशन, डिजिटल रिकॉर्ड लिंकेज, हेल्थ आईडी इंटीग्रेशन तथा स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित एबीडीएम गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. साथ ही मिशन के तहत पाकुड़ जिले में किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई. उपायुक्त ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजनों तक अधिक प्रभावी एवं सुगम तरीके से पहुंचाने पर ज़ोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, त्वरित सेवा एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इससे मरीजों को भविष्य में अधिक सुलभ एवं तकनीक आधारित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. बैठक के दौरान डिजिटल हेल्थ सिस्टम को और मजबूत बनाने, रिकॉर्ड प्रबंधन में दक्षता लाने तथा स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी समन्वय बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >