ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार की मौत

रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से एक साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

महेशपुर. महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर पगला नदी के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से एक साइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, महेशपुर- नारायगढ़ गांव निवासी साइमन टुडू (25) साइकिल में सवार होकर अपने घर से महेशपुर आ रहे थे. इसी दरम्यान महेशपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. उक्त ट्रैक्टर मौका पाकर घटना स्थल से भाग निकला. उधर महेशपुर पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पहुंचकर छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर महेशपुर थाने लाकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >