पाकुड़ के 93 हजार किसानों को बड़ी राहत, महज एक रुपये में होगा धान-मकई का फसल बीमा

पाकुड़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मात्र 1 रुपये के टोकन शुल्क पर अगहनी धान और भदई मकई का बीमा किया जाएगा.

पाकुड़. जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है. बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 93 हजार 25 किसानों का अगहनी धान और भदई मकई का फसल बीमा मात्र एक रुपये के टोकन शुल्क पर किया जाएगा. योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को संयुक्त सहकारिता भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, नाबार्ड के डीपीएम प्रेम कुमार और सीएससी से संतोष शीला हेंब्रम ने किया. मौके पर बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

93 हजार 25 किसानों का बीमा करने का लक्ष्य

जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको ने बताया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के सभी प्रखंडों के 93 हजार 25 किसानों का फसल बीमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. किसानों से टोकन शुल्क के रूप में मात्र एक रुपये लिया जाएगा. योजना में अगहनी धान और भदई मकई की फसल को शामिल किया गया है. अगहनी धान के लिए प्रति हेक्टेयर 71,225 रुपये तथा भदई मकई के लिए 57 हजार रुपये की बीमित राशि निर्धारित की गयी है.

किसानों के प्रीमियम का भुगतान करेगी राज्य सरकार

उन्होंने बताया कि योजना की खासियत यह है कि किसानों के हिस्से के प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा. कम बारिश अथवा प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण फसल की बुवाई नहीं होने की स्थिति में भी योजना के तहत दावा किया जा सकेगा.

प्रखंडों में लगेंगे शिविर, मौके पर होगा फसल बीमा

योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग तिथियों पर शिविर आयोजित किये जाएंगे. शिविर के माध्यम से किसानों को योजना की जानकारी देने के साथ उनका फसल बीमा भी कराया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >