कांग्रेस का मेनिफेस्टो घर-घर तक पहुंचाएं : जिलाध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी का मेनिफेस्टो गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने का निर्देश दिया.

पाकुड़ नगर. जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा अंतर्गत आने वाले प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की. बैठक में अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर, महेशपुर व पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव से संबंधित चर्चा करते हुए कांग्रेस के मेनिफेस्टो को गांव-गांव व घर घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही इंडिया गठबंधन के राजमहल लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा को जिताने के लिए जूट जाने की अपील की. कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर प्रचार प्रसार तेज करें. बैठक में मनोवर आलम, मुर्शीद अंसारी, इस्लाम मिया, कलीमुद्दीन अंसारी, मेहबूल आलम, आबिद इस्लाम, स्टीफेन मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >