10 दिनों में मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन कर लें पूरा: आरडीडीइ

रविवार को आरडीडीइ दुर्गानंद झा ने मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया.

प्रतिनिधि, पाकुड़: रविवार को आरडीडीइ दुर्गानंद झा ने मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में मूल्यांकन कार्य की जांच की और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने 10 दिनों (23 अप्रैल तक) में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मूल्यांकन पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने, समय पर मूल्यांकन पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किये जा सकें. प्रत्येक दिन शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >