सीओ ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

सीओ ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान की कार्रवाई

महेशपुर. अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोमवार को कानिझाड़ा गांव के समीप बिना कागजात के बालू ढुलाई करते एक ट्रैक्टर जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को स्थानीय थाना परिसर में रखा गया है. जानकारी के अनुसार. कानिझाड़ा गांव के आसपास के ग्रामीणों ने प्रशासन को बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर ले जाने को लेकर काफी देर तक रोककर रखा. वही सीओ ने पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से उक्त ट्रैक्टर को जब्त करते हुए थाना ले आयी. सीओ ने बताया कि एक बालू लदा ट्रैक्टर कागजात के अभाव से जब्त किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >