सीओ ने होटलों में सीसीटीवी कैमरों की देखी स्थिति, रजिस्टर की हुई जांच

पाकुड़ में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया और नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने शहर के विभिन्न होटलों एवं लॉजों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुक रजिस्टर की जांच और सुरक्षा व साफ-सफाई की समीक्षा की। होटल संचालकों को निर्देश दिए गए कि सभी आगंतुकों का विवरण दर्ज करें और सीसीटीवी उपकरण लगातार चालू रखें। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने को प्राथमिकता बताया तथा लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। साथ ही, होटल संचालकों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया गया ताकि वातावरण सुरक्षित बना रहे।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया एवं नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने शहर के विभिन्न होटलों एवं लॉजों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुक रजिस्टरों का संधारण तथा कमरों की साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच की. उन्होंने होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी आगंतुक का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करें और सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखें. अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान प्रशासनिक टीम ने होटल संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि त्योहारों का माहौल शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >