चुनाव को लेकर अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता सह ईआरओ मनीष कुमार ने कई बूथ का निरीक्षण किया.

पाकुड़, महेशपुर. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता सह ईआरओ मनीष कुमार ने कई बूथ का निरीक्षण किया. ईआरओ ने छोटा हिरणपुर, अमलादही, भेंटाटोला, नवापाड़ा, गोंदाई, मुर्गाडांगा व गोविंदपुर बूथों का निरीक्षण करते हुए बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, बीएलओ पर्यवेक्षकों को कई दिशा-निर्देश दिए. साथ ही बूथों पर रहने वाली जरूरी सुविधाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए. मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, बीएलओ पर्यवेक्षक रंजीत मंडल, सूरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >