महेशपुर. न्यायालय में महेशपुर-रदीपुर नामो महुलबोना गांव निवासी रामेश्वर किस्कू के द्वारा दायर परिवाद संख्या 09/26 पर महेशपुर थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में चार्लेश मुर्मू व सुभास्टेन मुर्मू नामजद आरोपी बनाये गये हैं. दोनों महेशपुर-रदीपुर के बालकटोला गांव निवासी हैं. इन पर खेत से जबरन काटा हुआ धान लेकर भाग जाने का आरोप है. इन दोनों के खिलाफ थाना कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है.
दो लोगों पर धान चोरी का मामला दर्ज
महेशपुर. महेशपुर थाने में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है
