ब्याहुत समाज ने 73 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण

पाकुड़. शहर स्थित ब्याहुत विवाह भवन में ब्याहुत समाज की ओर से 73 जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निशुल्क पूजन सामग्री का वितरण किया गया.

संवाददाता, पाकुड़. शहर स्थित ब्याहुत विवाह भवन में ब्याहुत समाज की ओर से 73 जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निशुल्क पूजन सामग्री का वितरण किया गया. यह जानकारी समाज के सचिव अशोक कुमार भगत (ए), अध्यक्ष अशोक कुमार भगत (बी), कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, महासचिव विश्वनाथ प्रसाद भगत व सदस्य काली शंकर भगत ने संयुक्त रूप से दी. मालूम हो कि ब्याहुत समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है. इस वर्ष 73 परिवारों ने अपना नाम दर्ज कराया था, उन सभी छठव्रती परिवारों को सूप, नारियल, शुद्ध घी, गंगाजल, साड़ी, सालुक, फल, फलहार, सिंदूर, रोड़ी, धूप आदि दिया गया. अध्यक्ष ने कहा कि प्रयास किया जायेगा कि कम से कम 101 निर्धन परिवारों को छठ पूजन सामग्री उपलब्ध कराया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >