ब्राह्मण समाज ने परशुराम जंयती पर किया अस्त्र-शस्त्र का पूजन

पाकुड़. ब्राह्मण महासभा ने बुधवार को परशुराम जयंती मनाई. पाकुड़ चक बलरामपुर में ब्राह्मण महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी.

पाकुड़. ब्राह्मण महासभा ने बुधवार को परशुराम जयंती मनाई. पाकुड़ चक बलरामपुर में ब्राह्मण महासभा की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा राजापाड़ा नित्य काली मंदिर प्रांगण से निकलकर चक बलरामपुर में नवनिर्मित ब्राह्मण धर्मशाला तक लायी गयी, जहां पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ परशुराम जी की पूजा-अर्चना की. इस मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने अस्त्र-शास्त्र का भी करतब दिखाया. ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने बताया कि परशुराम जयंती हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. परशुराम की जयंती धर्म, साहस और भक्ति के विजय का प्रतीक है, जो भगवान परशुराम के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाता है. बताया कि भगवान परशुराम को अस्त्र-शस्त्रों का संपूर्ण ज्ञान था. पृथ्वी पर पापी, अधर्मी राजाओं का विनाश करने के लिए परशुराम अवतार लिए थे. इसलिए उनकी जयंती पर लोग अस्त्र-शस्त्र का पूजन करते हैं. मौके पर मनीष राज चौबे, अजय झा, बालकृष्ण झा, रितेश पांडे, संजय शुक्ला, राजीव रंजन तिवारी, बृजेश पांडे, संजीव झा, मिथिलेश ठाकुर, आनंद कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार दुबे, पीयूष दुबे, राजेश पांडे, दीनानाथ गोस्वामी आदि श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >