मेला से लौट रहे बालक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के छोटा सरसा के समीप रविवार की रात सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

1 जून फोटो कैप्शन – दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर घायल प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा सरसा के समीप रविवार की रात सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार, छोटा सूरजबेड़ा निवासी प्रकाश हेंब्रम का पुत्र देव हेंब्रम (12) घाघरजानी पत्ता मेला से लौट रहा था. रविवार की रात करीब 9 बजे छोटा सरसा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि देव हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में हेरूलाल हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर किया गया है. वहीं दुर्घटना में शामिल चरण मुर्मू सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >