फरक्का. आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मुर्शिदाबाद जिले में राजनीतिक माहौल काफी गर्म है. इस बीच जिले के तीन थाना क्षेत्रों में बम बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, फरक्का थानांतर्गत शिवनगर गांव के समीप एक झाड़ी से पुलिस ने एक थैला में रखे दर्जनभर बम बरामद किया, जबकि, समशेरगंज थाना क्षेत्र के महिस्थापुर एवं गोविंदोपुर के बीच एक खेत से ग्रामीणों की सूचना पर एक जार में रखे करीब एक दर्जन बम बरामद हुए. इसके अलावा सूति थाना क्षेत्र के लश्करपुर में आम बगीचे में एक जार में रखे दर्जनभर बम स्थानीय पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने सभी स्थानों पर पाये गये बमों को निष्क्रिय कर दिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं? कहीं यह चुनावी माहौल को खराब करने की साजिश तो नहीं है?
मुर्शिदाबाद जिले के तीन थाना क्षेत्रों में मिला बम, दहशत
फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के तीन थाना क्षेत्रों में बम बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल है.
