लोस चुनाव में एक तिहाई सीट में ही सिमट जायेगी भाजपा : आलमगीर आलम

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मंगलवार को पाकुड़ पहुंचे.

पाकुड़. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मंगलवार को पाकुड़ पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस भवन में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. प्रदेश महासचिव सेमिनुल इस्लाम, जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, वरिष्ठ कार्यकर्ता निरंजन मिश्रा, अनुप सिन्हा विश्वास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. इफ्तार पार्टी के पूर्व पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य के लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों का नाम जल्द जारी हो जायेगा. इस पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 65 पार का नारा दिया था, लेकिन राज्य में भाजपा 25 पार नहीं कर पाई थी. उसी तरह इनका 400 पार का नारा भी एक तिहाई में सिमट जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >