भाजपाइयों ने पीएम मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर की पूजा

पाकुड़. प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे होने पर पाकुड़ के भगतपाड़ा स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे होने पर पाकुड़ के भगतपाड़ा स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पुरोहित बिनोद झा ने पूजा संपन्न कराई. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जीतू सिंह, पूर्व जिला मंत्री सपन दुबे थे. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रहित में निरंतर सेवा की कामना की. मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है. कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को लाभ मिला है. वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >