प्रतिनिधि, फरक्का भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को मुर्शिदाबाद जिले में सर्वाधिक 38.805 एकड़ जमीन हस्तांतरित की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मई तक राज्य सरकार द्वारा बीएसएफ को कुल 142.79 एकड़ जमीन दी गयी है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा मुर्शिदाबाद जिले का है. सूत्रों के मुताबिक, मुर्शिदाबाद जिले की लगभग 125.35 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश से सटी हुई है. हाल के दिनों में बढ़ती घुसपैठ और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर कंटीले तार लगाने का कार्य तेजी से जारी है. हालांकि, इस कार्य को लेकर पड़ोसी देश बांग्लादेश की ओर से विभिन्न प्रकार की आपत्तियां और विवाद खड़े करने की कोशिशें भी सामने आ रही हैं. इसके बावजूद बीएसएफ पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ सीमा सुरक्षा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं. बीएसएफ ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने, निगरानी बढ़ाने और अवैध घुसपैठ पर रोक लगाने के लिये जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताया है.
बंगाल सरकार ने बीएसएफ को मुर्शिदाबाद में दी 38.8 एकड़ जमीन
पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा मजबूत करने के लिए मुर्शिदाबाद जिले में बीएसएफ को सर्वाधिक 38.805 एकड़ जमीन दी है। कुल मिलाकर 27 मई तक बीएसएफ को 142.79 एकड़ भूमि हस्तांतरित की गई है। सीमा पर कंटीले तार लगाने का काम तेज़ी से चल रहा है, हालांकि बांग्लादेश की ओर से आपत्तियां उठाई जा रही हैं। बीएसएफ ने अवैध घुसपैठ रोकने और निगरानी बढ़ाने के लिए इस कदम को अहम माना है।
