बीडीओ ने सुंदरपुर में जनगणना कार्य का लिया जायजा

हिरणपुर. बीडीओ दिलीप टुडू ने सोमवार को सुंदरपुर गांव में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया.

हिरणपुर. बीडीओ दिलीप टुडू ने सोमवार को सुंदरपुर गांव में चल रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने घर-घर जाकर संचालित सर्वेक्षण कार्य की जानकारी ली. जनगणना प्रपत्रों की जांच की. बीडीओ ने जनगणना कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्य पूरी पारदर्शिता, सावधानी और शुद्धता के साथ होनी चाहिए, ताकि कोई भी परिवार या व्यक्ति सर्वेक्षण से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार की विभिन्न योजनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार है. उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की. मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, जनगणना कर्मी तथा ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >