बीडीओ ने बिरसा फसल विस्तार पर की चर्चा

प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिरसा फसल विस्तार, रबी फसलों का प्रत्यक्षण के लिए क्लस्टर एवं लाभुक कृषकों के चयन को लेकर विचार विमर्श किया गया.

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिरसा फसल विस्तार, रबी फसलों का प्रत्यक्षण के लिए क्लस्टर एवं लाभुक कृषकों के चयन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में पूर्व में जिस क्लस्टर की हिस्सेदारी न्यूनतम थी उसे प्राथमिकता देने की बात कही गयी. साथ ही उन्नत खेती के तकनीक पर भी चर्चा की गयी. इस दौरान उपस्थित सभी किसान मित्रों को कृषि कार्य में सक्रिय होने को कहा गया. मौके पर प्रमुख कालिदास मरांडी, उप प्रमुख अर्चना देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >