बकरीद. महेशपुर हाट में 60-70 हजार तक कीमत में बिके बकरे

मुस्लिम समुदाय के बकरीद पर्व को लेकर महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक हाट में खस्सी की जोरदार खरीद-बिक्री हुई। बुधवार को पर्व मनाए जाने के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोग खस्सी खरीदने पहुंचे। व्यापारियों ने खस्सियों को लाल-पीले फीते से सजाकर बाजार को आकर्षक बनाया। महेशपुर पशु हाट में 60 से 70 हजार रुपये तक की खस्सियां बिकीं। साथ ही सेवई और लच्छा की दुकानों पर भी भीड़ रही। पूरे क्षेत्र में पर्व का उत्साह देखा गया।

प्रतिनिधि, महेशपुर मुस्लिम समुदाय के बकरीद पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित साप्ताहिक हाट में शनिवार को बकरे की जमकर खरीद-बिक्री हुई. आगामी बुधवार को मनाए जाने वाले पर्व को लेकर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हाट पहुंचे और अपनी जरूरत के अनुसार बकरे की खरीदारी की. हाट में पहुंचे व्यापारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बकरों को लाल और पीले फीते से सजाया था, जिससे बाजार का माहौल आकर्षक नजर आया. महेशपुर पशु हाट में 60 हजार से 70 हजार रुपये तक कीमत वाले बकरों की भी खरीद-बिक्री हुई. वहीं बकरीद पर्व को लेकर बाजार में सेवई और लच्छा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >