महेशपुर में शांतिपूर्ण ढंग से मना बकरीद का पर्व

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का पर्व मनाया.

महेशपुर. प्रखंड मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद का पर्व मनाया. शनिवार की सुबह 8 बजे से महेशपुर ईदगाह, सुहबील, बलियाडंगाल, गायबथान, बडकियारी, इंग्लिशपाड़ा, रामपुर, गांव के ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग ईदगाह पहुंचे. सभी ने श्रद्धा के साथ बकरीद की नमाज अदा की. नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी. त्योहार के दरम्यान आपसी भाईचारे का माहौल रहा. इधर, बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ईदगाहों में पुलिस अधिकारी व जवान तैनात कर रखा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >