पाकुड़ में शांति व सौहार्द के साथ मनी बकरीद

ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गयी नमाज, अकीदतमंदों ने अमन की मांगी दुआ

पाकुड़. जिले भर में गुरुवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में मनाया गया. सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी. पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरी इलाकों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गयी. मुख्य ईदगाह में सुबह सात बजे हाफिज मौलाना कारी शाहनवाज अशरफी साहब ने नमाज अदा करायी. मैदान-ए-ख्वाजा गरीब नवाज में सुबह सात बजे शहजादा शहबाजिया सैय्यद मखमूर जामी साहब ने इमामत की. हाटपाड़ा जामे मस्जिद में सुबह 7:30 बजे हाफिज व कारी मौलाना इम्तियाज मजाहिरी साहब ने नमाज अदा करायी. जामे अतरिया मस्जिद में सुबह आठ बजे मौलाना मो अंजार कासमी साहब, बड़ी अलीगंज मस्जिद में 7:45 बजे मौलाना फारूक कासमी, मध्यपाड़ा मस्जिद में हाफिज मो तनवीर रहमानी तथा हरीणडांगा बाजार बड़ी मस्जिद में सुबह आठ बजे हाफिज सैफुद्दीन साहब ने नमाज अदा करायी. इसके अलावा नूरी मस्जिद दिलावर कॉलोनी, बागानपाड़ा जामे मस्जिद, प्यादपुर हाजी मोहल्ला, सोनाजोड़ी, सोलागड़िया, आसानडीपा, बल्लभपुर ईदगाह, बड़ी अलीगंज अहले हदीस मस्जिद एवं नलपोखर समेत कई अन्य मस्जिदों और ईदगाहों में भी बकरीद की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा कुर्बानी की रस्म निभायी. पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. विभिन्न ईदगाहों व संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी. प्रशासन की निगरानी में जिले भर में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >