डीएवी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व

पाकुड़. स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बैसाखी पर्व मनाया गया.

पाकुड़. स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को बैसाखी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया. वर्ग दशम के छात्राओं के लिए कविता, संगीत, नृत्य, भाषण, कला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. छात्राओं ने पारंपरिक पोशाक में प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. मौके पर प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बैसाखी त्योहार के महत्व व इसकी सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को अवगत कराया. कहा कि बैसाखी का दिन किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है. बैसाखी आने तक रबी फसल पक जाती है. ऐसे में किसान अपनी फसल पकने की खुशी में बैसाखी का पर्व मनाते हैं. वहीं इस दिन सिखों का नववर्ष भी रहता है. कहा कि विद्यालय में यह पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है. मौके पर शिक्षकों व अभिभावकों ने बच्चों के उत्साह व प्रस्तुति की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >