बीमार पुराने सहयोगी से मिले बाबूलाल मरांडी, दी आर्थिक मदद

अमड़ापाड़ा. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को डूमरचिर गांव पहुंचे.

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को डूमरचिर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने सहयोगी एवं पूर्व मुखिया बरसन हेंब्रम से उनके आवास पर मुलाकात की. लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे बरसन हेम्ब्रम की हालत जानने के बाद उन्होंने न सिर्फ उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि हर संभव मदद का भरोसा भी दिया. बताया जा रहा है कि बरसन हेंब्रम का दोनों किडनी ठीक से काम नहीं कर रहा है और वे लगातार डायलिसिस के सहारे इलाजरत हैं. उनकी स्थिति को देखते हुए परिवार में चिंता का माहौल है. ऐसे समय में पूर्व मुख्यमंत्री का उनके घर पहुंचना परिवार के लिए बड़ी राहत और संबल साबित हुआ. जानकारी के अनुसार, बाबूलाल मरांडी को लिट्टीपाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था. इसी क्रम में वे दुमका से लिट्टीपाड़ा जा रहे थे. रास्ते में उन्हें अपने पुराने सहयोगी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली. इसके बाद उन्होंने अपने तय कार्यक्रम से पहले डूमरचिर गांव जाने का निर्णय लिया और सीधे उनके घर पहुंचकर हालचाल जाना. मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने बरसन हेम्ब्रम को बेहतर इलाज कराने की सलाह दी. और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने आर्थिक सहायता भी प्रदान की जिससे परिवार को इलाज में राहत मिल सके. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष हेम्ब्रम, कार्यकर्ता सुनील पहाड़िया, अजित भगत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >