पीएम आवास (ग्रामीण) के चार अभ्यर्थियों को सौंपा गया नियुक्ति-पत्र

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों को पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है.

संवाददाता, पाकुड़ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रखंड समन्वयक व लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर चयनित चार अभ्यर्थियों को उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने नियुक्ति-पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर तीन प्रखंड समन्वयक अमित कुमार भगत, मिथुन कुमार व जटन टुडू तथा लेखापाल सह प्रखंड कंप्यूटर ऑपरेटर सूरज हेंब्रम को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह नियुक्ति केवल चयनित अभ्यर्थियों के लिए अवसर नहीं, बल्कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी व सफल क्रियान्वयन को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सभी नियुक्त कर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि योजना का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके और “सभी के लिए आवास” का लक्ष्य साकार हो. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य चयनित अभ्यर्थियों को पूर्ण सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है. उन्होंने अपेक्षा जतायी कि सभी कर्मी अपने कार्यकाल में अनुशासन, नैतिकता एवं विधि का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके. मौके पर जिला समन्वयक निभा कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >