बकरीद सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

लिट्टीपाड़ा. बकरीद को लेकर रविवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई.

लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. बकरीद को लेकर रविवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बकरीद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई. प्रभारी थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सभी ईदगाहों पर पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी परिस्थिति से निबटा जा सके. उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने या प्रसारित करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने बकरीद पर्व को आपसी सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया. मौके पर एसआइ मोतीलाल मिश्रा, जयशंकर राम, सोनाराम पहाड़िया, मुखिया शिव टुडू, मौलाना नजीर हुसैन, शेर मोहम्मद अंसारी, मनीरुद्दीन अंसारी, तारीख अनवर अंसारी, मुंशी टुडू, जतिन मारिया, शिबू मरांडी, चूड़का मरांडी, जीतन हांसदा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >