बकरीद पर सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की सलाह

हिरणपुर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने आपसी भाईचारे, अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर सही सूचना साझा करने पर जोर दिया। थानाप्रभारी विनय कुमार ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभी समुदायों से मिलकर त्योहार मनाने की अपील की गई।

प्रतिनिधि, हिरणपुर आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. अधिकारियों ने कहा कि पर्व के समय किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचें. संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें. थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में गश्ती जारी रहेगी व शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई होगी. बैठक में एएसआई सूरज कुमार राम, जेना बालमुचू, दीपक साहा, जाबेद आलम, समद अंसारी, लखी साहा, शुकमार सेन, टरेसा टुडू, सरदार कलाम अंसारी, मो. मुराद, अमीन सोरेन आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >