बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर रोष, शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

बांग्लादेश में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को बेरहमी से पीट-पीटकर मारने और पेड़ से लटकाकर जिंदा जलाने की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। दुर्गा सोरेन की सेना के सदस्यों ने शोकसभा आयोजित कर मृतक को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से इस मामले पर जल्द संज्ञान लेने की अपील की। इस दौरान नवीन सिंह, आदित्य पांडे, विजय चंद्र चौधरी, डिंपल सिंह समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

प्रतिनिधि, पाकुड़. बीते दिनों बांग्लादेश में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पीटकर व पेड़ से लटकाकर जिंदा जला देने की घटना ने झकझोर कर रख दिया है. सोमवार को दुर्गा सोरेन की सेना के सदस्यों ने शोकसभा का आयोजन कर मृतक को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा. बारी-बारी से कार्यकर्ताओं ने दीपू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने किया. मौके पर उज्ज्वल भगत ने कहा कि बांग्लादेश में एक हिंदू युवक को बड़ी बेरहमी से पीट-पीटकर मारा गया. यहीं नहीं उसे पेड़ से लटका कर जिंदा जला दिया गया. जो कि बहुत ही निंदनीय और अमानवीय घटना है. उन्होंने कहा कि मामले में प्रधानमंत्री से अपील है कि ऐसे मामलों पर अविलंब संज्ञान ले. मौके पर नवीन सिंह, आदित्य पांडे, विजय चंद्र चौधरी, डिंपल सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >