त्योहारों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने होटलों में चला जांच अभियान

पाकुड़ नगर. ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

पाकुड़ नगर. ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में बुधवार की रात एसडीओ साइमन मरांडी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र स्थित विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने होटलों में रजिस्टरों की जांच की और सभी कमरों की तलाशी ली. वहां ठहरे लोगों की पहचान पत्रों का मिलान भी किया. जांच के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिले. एसडीओ ने बताया कि बाहरी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न फैलाये, इसे सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन का लक्ष्य है कि ईद, सरहुल और रामनवमी के त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो. जांच अभियान में एसडीपीओ डीएन आजाद, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >