अपर सचिव ने पाकुड़ में महिला-बाल सेवाओं का किया निरीक्षण

नीतीश्वर कुमार, भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार, ने पाकुड़ जिले के विभिन्न केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, सदर अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राज प्लस टू उच्च विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय और निर्माणाधीन जेपीएससी व जेएसएससी तैयारी केंद्र का दौरा कर बच्चों के ऑनलाइन नामांकन, पोषण किट वितरण, कुपोषण उपचार, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा की स्थिति और सुविधाओं की समीक्षा की। अपर सचिव ने सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सरकार की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए निरंतर सुधार और निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी मौजूद थे।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नीतीश्वर कुमार ने बुधवार को जिले के विभिन्न केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र सोनाजोड़ी रसीकटोला, सदर अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनाजोड़ी, राज प्लस टू उच्च विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़िया टोला और निर्माणाधीन निशुल्क जेपीएससी व जेएसएससी तैयारी केंद्र का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान, अपर सचिव ने सोनाजोड़ी रसीकटोला में आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्री-नर्सरी स्कूल में बच्चों के ऑनलाइन नामांकन, वजन और लंबाई मापने की प्रक्रिया, भोजन की गुणवत्ता और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरण की समीक्षा की. उन्होंने सेविका और सहायिका से केंद्र के संचालन की जानकारी ली. इसके बाद, उन्होंने सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में कुपोषण उपचार केंद्र, चिकित्सकों की उपस्थिति, एम्बुलेंस की उपलब्धता और उपचार सुविधाओं का जायजा लिया. आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोनाजोड़ी में सीएचओ और जीएनएम से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. अपर सचिव ने राज प्लस टू उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पहाड़िया टोला में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालयों में पढ़ाई की स्थिति, उपस्थिति और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के उपरांत, श्री कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और विद्यार्थियों तक उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है. उन्होंने सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर निगरानी और सुधार की प्रक्रिया जारी रखने की बात कही. निरीक्षण के समय नगर परिषद के प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >