संवाददाता, पाकुड़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा आयाम ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ के तत्वावधान में रविवार को पाकुड़ ब्लड बैंक में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में परिषद कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 16 यूनिट रक्तदान किया गया. जिला संयोजक अभिजीत कुमार दास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हित के मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार एवं डॉ. कुणाल कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं. शिविर में मिथुन मंडल, अवनीकांत, अभिजीत दास, अरित्रो, पंकज मंडल, गुंजन कुमार तिवारी और बसंत कुमार मिश्रा समेत कई युवाओं ने रक्तदान किया. अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
अभाविप के रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त एकत्रित
पाकुड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा आयाम ‘स्टूडेंट फॉर सेवा’ के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए इसमें कार्यकर्ता और आम लोगों ने भाग लिया, कुल 16 यूनिट रक्तदान हुआ। जिला संयोजक अभिजीत कुमार दास ने कहा कि परिषद केवल छात्र हित तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय है। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इस पहल की सराहना की। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।
