दहेज उत्पीड़न मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न में फरार चल रहे एक आरोपी को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

लिट्टीपाड़ा.

दहेज उत्पीड़न मामले में महीनों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 6/24 पर कार्रवाई करते हुए गोड्डा जिला के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के आमडाढ़ गांव से बुधवार देर रात छापेमारी कर अनिल मंडल को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के बिचामहल गांव की विवाहिता रूबी कुमारी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न व जबरन गर्भपात करने का मामला दर्ज करवाया था. इसमें पति, ससुर अनिल मंडल, सास पारुल देवी को मुख्य आरोपी बनाया था. इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >