तिलभिट्टा स्टेशन पर मोबाइल चोरी के आरोप में युवक पकड़ाया

आरपीएफ ने हावड़ा गुमानी रेलखंड के तिलभिट्टा स्टेशन से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

पाकुड़. आरपीएफ ने हावड़ा गुमानी रेलखंड के तिलभिट्टा स्टेशन से मोबाइल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के रामनगर जामपुर निवासी हफीजुल शेख को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि गाड़ी संख्या 13032 जैसे ही तिलभिट्टा स्टेशन पर दोपहर करीब 1:10 पर रुकी. कुछ यात्रियों की हो हल्ला करने की आवाज सुनाई दी. पहुंचकर छानबीन की,तो पता चला कि एक यात्री की मोबाइल एक युवक ने छीन लिया है. यात्रियों ने एक संदिग्ध को पकड़ कर रखा था, जिसे आरपीएफ की टीम ने कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की. मामले में सत्यता पाए जाने पर उक्त आरोपी को पाकुड़ लाया गया. अग्रेतर कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया. मामले को लेकर जीआरपी के एसआइ हरिश्चंद्र लोहार ने बताया कि आरपीएफ की ओर से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को सुपुर्द किया गया था, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >