पाकुड़ को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प लिया

पाकुड़. फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा. इसे लेकर बुधवार को अंतर-विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ.

संवाददाता, पाकुड़. फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा. इसे लेकर बुधवार को अंतर-विभागीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ. जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की. बताया कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (आइडीए) अभियान 10 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित होना है. कार्यशाला में दवा वितरण, लक्षित आबादी, निगरानी तंत्र व रिपोर्टिंग व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गयी. सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन जैसे जन-स्वास्थ्य अभियान की सफलता के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान कोई भी लक्षित व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे. इसके लिए क्षेत्र स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए. वहीं, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने अभियान के दौरान समुदाय की सहभागिता व अनुपालन बढ़ाने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >