वज्रपात से खेत में रखे फूस का ढेर जला, हजारों की क्षति

प्रखंड की मोंगलाबांध पंचायत स्थित डहर टोला की घटना.

प्रतिनिधि, पाकुड़िया प्रखंड की मोंगलाबांध पंचायत स्थित डहर टोला में शनिवार देर शाम आयी आंधी और वज्रपात ने महिला किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया. वज्रपात से टोला निवासी बबीता सोरेन के डेढ़ एकड़ खेत में रखा फुस का ढेर जलकर राख हो गया. पीड़िता ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे अचानक मौसम बिगड़ा और तेज आंधी के साथ वज्रपात हो गयी. इसी दौरान फूस के ढेर के पास खड़े ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे निकली चिंगारी फुस पर जा गिरी. सूखे फूस होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. ढेर को अपनी चपेट में ले लिया. परिजन और ग्रामीण आग बुझाने में जुट गये, आसपास कोई तालाब या चापानल नहीं होने से ग्रामीण बाल्टी और डेगची से मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे थे. आग रविवार सुबह करीब 10 बजे तक भी पूरी तरह बुझ नहीं हो सकी. बबीता सोरेन ने बताया कि धान कटनी के बाद फूस बेचकर बरसात में घर खर्च चलाने की योजना थी. करीब 25 से 30 हजार रुपये की क्षति पहुंची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >