बरमसिया ग्राम में जल संरक्षण को लेकर निकाली गयी जल यात्रा

महेशपुर प्रखंड के गायबथान पंचायत स्थित बरमसिया ग्राम में रविवार को जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पाकुड़ जिला अंतर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा 08 से 22 मार्च तक मनाया गया, इस अवसर पर महेशपुर प्रखंड के गायबथान पंचायत स्थित बरमसिया ग्राम में रविवार को जल अर्पण दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ पीएचइडी के ईई अनंत प्रसाद सिंह, बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव आदि ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बरमसिया ग्राम को हर घर जल के रूप में सत्यापित एवं घोषित किया गया, जो जल जीवन मिशन की दिशा में उपलब्धि है. ईई ने जल रक्षा सूत्र बांधा. जल सहियाओं को जल जांच किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश दिये. सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गयी. इस दौरान स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों ने “जल यात्रा” सह जागरुकता रैली निकाली. इसके माध्यम से जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया. ईई ने कहा कि बरमसिया ग्राम के प्रत्येक घर तक नल जल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है. ग्राम में कुल 12 जल टंकियों का निर्माण किया गया है, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ हुई है. बीडीओ ने कहा कि जल अर्पण दिवस जल संरक्षण के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है. इस दौरान चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को मेडल एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला जल समन्वयक, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, जल सहिया आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >