संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कुसुम योजनांतर्गत सिंचाई के लिए जिले में सोलर पंप की आपूर्ति व अधिष्ठापन को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक में डीएओ मृत्युंजय कुमार ने डीसी को अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रखंड स्तर से कुल 100 आवेदनों की जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है. इनमें से 90 किसानों को योग्य एवं 10 किसानों को अयोग्य घोषित किया गया है. विवरण के अनुसार प्रखंड हिरणपुर से 04, लिट्टीपाड़ा से 03, महेशपुर से 67, पाकुड़ से 04, अमड़ापाड़ा से 03 एवं पाकुड़िया से 09 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कुल 90 किसान योग्य पाए गये. वहीं, प्रखंड महेशपुर के 10 आवेदनों को अयोग्य घोषित कर अस्वीकृत किया गया. समिति ने निर्णय लिया कि प्रखंडों से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर कुल 100 लाभुकों की सूची निदेशक, जेडा रांची को प्रेषित किया जाए. उपायुक्त ने डीएओ को अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
पीएम कुसुम योजना के लिए 90 आवेदन स्वीकृत
पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कुसुम योजनांतर्गत सिंचाई के लिए जिले में सोलर पंप की आपूर्ति व अधिष्ठापन को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई.
