800 पीस कफ सिरप की बोतल जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

फरक्का. फरक्का थाने की पुलिस ने चंडीपुर के पास एक छोटी गाड़ी देखकर संदेह होने पर गाड़ी की जांच की.

फरक्का. फरक्का थाने की पुलिस ने चंडीपुर के पास एक छोटी गाड़ी देखकर संदेह होने पर गाड़ी की जांच की. इस दौरान 800 पीस नशीली कफ सिरप की बोतलें बरामद की. साथ ही गाड़ी चालक असीम तालुकदार को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर का रहनेवाला है. फरक्का थाने के आइसी एन मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >