सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पद पर 98 जवानों का चयन

पाकुड़ : नगर थाना परिसर में सोमवार को एसएसआइसी कंपनी में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद के बहाली को लेकर शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 150 अभियर्थियों ने अपना आवेदन जमा किया. जिसमें कुल झारखंड के लिए 87 व दिल्ली के लिए 11 अभ्यर्थियाें का चयन किया गया. शिविर भरती पदाधिकारी अमित कुमार […]

पाकुड़ : नगर थाना परिसर में सोमवार को एसएसआइसी कंपनी में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद के बहाली को लेकर शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 150 अभियर्थियों ने अपना आवेदन जमा किया. जिसमें कुल झारखंड के लिए 87 व दिल्ली के लिए 11 अभ्यर्थियाें का चयन किया गया. शिविर भरती पदाधिकारी अमित कुमार व संतोष कुमार की देखरेख में अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा व शरीर का मापदंड किया गया.

भरती पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा की उक्त बहाली में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर थाना परिसर में पाकुड़ जिले के अलावे सहिबगंज जिला के विभिन्न प्रखंडों के अभयर्थियों की भीड़ लगी रही. मौके पर कंपनी के सुरज भान सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >