भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में पहुंचे पूर्व सीएम बाबूलाल प्रतिनिधि, हिरणपुर. भाजपा की लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को जया विवाह भवन में हुई. भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर अमड़ापाड़ा एवं गोपीकांदर प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. मौजूद कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) की प्रक्रियाओं को विस्तार से बताया. इसमें मतदाता शुद्धिकरण की इस प्रक्रिया के दौरान वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज हो एवं गलत लोगों का नाम सूची से हटे इस कार्य पर पैनी नजर रखने की अपील की. पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से एक अप्रैल से होने वाले एसआइआर प्रक्रिया में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि असम में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनायेगी. पूर्व सीएम ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा खनिज संपदाओं की लूट हो रही है. वहीं कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ 29 मार्च को प्रसारित होगा. इसे लेकर विशेष रणनीति बनाई गयी. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ें. वहीं पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में जनप्रतिनिधि जनता के हितों की अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के लोग बालू, कोयला और गिट्टी के अवैध कारोबार में लिप्त हैं. उन्होंने ‘मंईयां सम्मान योजना’ को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है. करीब आठ लाख महिलाओं का नाम सूची से हटा दिए गए हैं. मौके पर भाजपा नेता दुर्गा मरांडी, साहेब हांसदा, जयंत मंडल, आशीष सेन, सुकुमार मंडल, गुरुदयाल साहा आदि मौजूद थे.
एसआइआर की प्रक्रिया पर भाजपा कार्यकर्ता रखें नजर : बाबूलाल मरांडी
हिरणपुर. भाजपा की लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को जया विवाह भवन में हुई.
