शिविर में 15 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

हिरणपुर. प्रोजेक्ट जागृति के तहत मंगलवार को सीएचसी, हिरणपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया

हिरणपुर. प्रोजेक्ट जागृति के तहत मंगलवार को सीएचसी, हिरणपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना व लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को बीडीओ दिलीप टुडू ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. बीडीओ ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है. इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है. चिकित्सा प्रभारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए. शिविर में बीइइओ सुधा कुमारी सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. बीपीओ किशन भगत ने अब तक तीन बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >