राज्य स्तरीय ट्रायल में पाकुड़ के छह खिलाड़ियों का चयन

चयनित खिलाड़ियों में देव कुमार यादव, विजय पहाड़िया, बामना पहाड़िया, मिथुन पहाड़िया, शशि पहाड़िया (सभी कुश्ती) व याशना श्री (बैडमिंटन) शामिल हैं.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ राज्यस्तरीय खेल प्रतिभा चयन ट्रायल 2025-26 में पाकुड़ जिले के छह खिलाड़ियों का चयन राज्य खेल प्रमोशन सोसाइटी, खेलगांव रांची स्थित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया गया है. चयनित खिलाड़ियों में देव कुमार यादव, विजय पहाड़िया, बामना पहाड़िया, मिथुन पहाड़िया, शशि पहाड़िया (सभी कुश्ती) व याशना श्री (बैडमिंटन) शामिल हैं. सभी खिलाड़ी अंडर-14 आयु वर्ग के हैं. उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह स्थान हासिल किया है. चयनित खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि वे अपने फॉर्म का सत्यापन जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, पाकुड़ से कराकर समय पर रांची स्थित कार्यालय में जमा करें. ताकि आवासीय प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू हो सके. उपलब्धि से खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है. उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >