लिट्टीपाड़ा थाने में 30 नये चौकीदारों ने संभाला कार्यभार

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा थाना में मंगलवार को 31 नवनियुक्त चौकीदारों ने योगदान दिया.

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा थाना में मंगलवार को 31 नवनियुक्त चौकीदारों ने योगदान दिया. मौके पर थाना प्रभारी विवेक कुमार ने सभी चौकीदारों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह दी. थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले लंबे समय तक केवल 14 चौकीदारों के भरोसे ही थाना क्षेत्र में कार्यों का संचालन किया जा रहा था, जिससे कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. अब 31 नये चौकीदारों के जुड़ने से कुल संख्या 45 हो गयी है, जिससे पुलिस कार्यों में तेजी आयेगी और व्यवस्था और सुदृढ़ होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >