उपयोग के बिना ही जर्जर हुए भवन
महेशपुर : सरकारी राशि खर्च कर महेशपुर प्रखंड में बड़े-बड़े भवनों का निर्माण तो कराया गया, पर अनदेखी या उदासीनता या फिर, निर्मित भवनों को, जिस उद्देश्य से बनाये गये उसे उपयोग में लाए जाने के लिए समय पर संबंधित विभाग द्वारा सार्थक पहल नहीं किए जाने के कारण, वे भवन जर्जर हो गए, जीर्णोद्धार की बाट जोह रहे हैं
या फिर उद्घाटन के लिए उद्धारक की आस में बेकार पड़े हुए हैं.महेशपुर प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान के समीप, एमएसडीपी योजना अंतर्गत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पाकुड़ द्वारा करीब 84 लाख 74 हजार रुपये की लागत से लगभग दो वर्ष पर्व बालिका विद्यालय सह छात्रावास भवन का निर्माण कराया गया. लेकिन जिस उद्देश्य से भवन का निर्माण कराया गया. वह आज तक अधूरा पड़ा है. भवन परिसर के अंदर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आयी हैं. खिड़की में लगे शीशे टूटने लगे हैं.
