अमड़ापाड़ा : प्रखंड के डाक बंगला परिसर में पचुवाड़ा कोल ब्लॉक के मजदूरों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें सेंट्रल कोल ब्लॉक एवं नोर्थ कोल ब्लॉक के ग्रामीण मजदूर एवं कर्मी उपस्थित हुए. इस दौरान एक संगठन बनाने, बकाये का भुगतान करने व वेतन बढ़ाने को लेकर चर्चा की गयी.
सभी कर्मियों ने कहा कि 30 मई तक कंपनी ने वेतन का भुगतान नहीं किया तो कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस अवसर पर सुरेश मुमरू, राजेश कुमार, छबीलाल टुडू, रामेश्वर मुमरू, नाइकी सोरेन, कर्मी कमल पांडे, मो जाबीर अंसारी, शंकर ओझा, बिक्रम सिंह, घनश्याम पाल, जेड़ी यादव आदि थे.
