आपसी विवाद में पति ने घर में लगायी आग, चार घर जले

सिमलोंग ओपी क्षेत्र के छोटा कुटलो गांव की घटना, महिला झुलसी

लिट्टीपाड़ा. सिमलोंग ओपी क्षेत्र के छोटा कुटलो गांव में गुरुवार को पति-पत्नी के झगड़े के दौरान घर में आग लग गयी, जिससे चार परिवार के घर जल गये. महिला झुलस गयी. घटना में ढेणा मुर्मू और पत्नी लुखीमुनि टुडू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. सनकी पति ने अपने टाली-लकड़ी से बने घर में आग लगा दी. आग धीरे-धीरे पड़ोसी लखीराम मुर्मू, चुनूस मुर्मू और सोनोत मुर्मू के घरों तक फैल गयी. लखीराम मुर्मू और ढेना मुर्मू का घर पूरी तरह जल गया, जबकि दो अन्य घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए. घरों में रखा सामान, जमीन के कागजात, धान, चावल, सरसों, अरहर और कपड़े जलकर राख हो गये. घटना में 50 वर्षीय छमी मुर्मू झुलस गयी. हालांकि बाद में ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. इधर, घायल महिला का इलाज सीएचसी के कर्मी मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने आरोपी ढेणा मुर्मू को पूछताछ के लिए थाने ले आयी है. बीडीओ सह सीओ संजय कुमार के निर्देश पर जोरडीहा पंचायत के मुखिया जोसेफ मालतो ने पीड़ित परिवारों को ढाढ़स दिया. चारों परिवार को दो क्विंटल चावल, वस्त्र और तिरपाल प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >