ओके... पशुपालन विभाग द्वारा लाभुकों के गड़बड़ी की शिकायत

पाकुड़ . इंडियन सीटीजन फोरम के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन मंडल अनुरागी ने उपायुक्त को पत्र देकर बिना आम सभा कराये ही पशुपालन विभाग द्वारा लाभुकों का चयन करने की शिकायत की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने सूअर व बकरी पालन योजना हेतु आम सभा के माध्यम से ही लाभुकों का […]

पाकुड़ . इंडियन सीटीजन फोरम के राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन मंडल अनुरागी ने उपायुक्त को पत्र देकर बिना आम सभा कराये ही पशुपालन विभाग द्वारा लाभुकों का चयन करने की शिकायत की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने सूअर व बकरी पालन योजना हेतु आम सभा के माध्यम से ही लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया. लेकिन जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से बिना आम सभा कराये ही लाभुकों का चयन किया गया है. उन्होंने जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >