ओके... दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

हिरणपुर . थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंजर कार्यालय के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिये सोनाजोरी सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे हीरो-होंडा मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 ई/ 0734 पेट्रोल भराने के लिये […]

हिरणपुर . थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंजर कार्यालय के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिये सोनाजोरी सदर अस्पताल में भरती कराया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे हीरो-होंडा मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 ई/ 0734 पेट्रोल भराने के लिये रानीपुर की ओर जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गयी. जिससे सोलगडि़या निवासी सनाउल्ला अंसारी,आलम अंसारी व हाथकाकी निवासी मुख्तार अंसारी घायल हो गये हैं. सूचना मिलते ही थाना के एएसआइ महेंद्र पासवान घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >